भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ सम्मान समारोह, गंगापुर सिटी में समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान


गंगापुर सिटी में आयोजित सम्मान समारोह में अग्रवाल समाज और मुनीम संगठन के प्रबुद्धजनों का सम्मान, श्रमिक कल्याण योजनाओं व रेलवे विकास पर हुई चर्चा।

समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित

गंगापुर सिटी। भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ सम्मान समारोह के तहत प्रदेश मंत्री विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 6 बजे अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज एवं मुनीम मजदूर वर्ग के प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक रहे। विशिष्ट अतिथियों में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा, शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा, जिला अध्यक्ष गोविंद बरनाला, महिला जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, कर्मचारी विकास समिति अध्यक्ष राधा मोहन गोयल तथा कर्मचारी मुनीम अध्यक्ष अन्नू लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री विजय कुमार गुप्ता ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मंचासीन सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान अग्रवाल समाज तथा अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति मुनीम संगठन के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया।

श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार प्रत्येक कामगार, श्रमिक और कर्मचारी का पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मजदूर, कामगार एवं कर्मचारी अपने परिवार सहित पंजीयन कराकर केंद्र सरकार की निशुल्क स्वास्थ्य योजना, बीमा योजना, ऋण सुविधा, शिक्षा सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकता है।

रेलवे विकास का मुद्दा भी उठा

समारोह के दौरान समाज के प्रतिनिधि वेद प्रकाश मंगल ने गंगापुर सिटी में रेलवे विकास का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां स्थित स्टीम इंजन लोको शेड सहित रेलवे की सैकड़ों भूमि वर्तमान में खाली पड़ी हुई है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इन खाली पड़ी रेलवे भूमि पर इलेक्ट्रिक शेड एवं अन्य रेलवे कारखानों की स्थापना की जाए, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और श्रमिक, मजदूर तथा कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा।

इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों, सामाजिक एकता और संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समारोह में मिथिलेश कुमार, गिरिराज प्रसाद, रोसी गोपाल गर्ग, अशोक मंगल, बालकृष्ण बंसल, सतीश महसुआ, नवल महेश, सर्वेयर कैलाश चंद, एओ गौरव सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *