“हारे का सहारा” के जयकारों से गूंजा जीवन दास बाबा मंदिर, देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे श्रद्धालु


गायिका तनु फौजदार के भजनों पर झूमे भक्त, शाहपुर में बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन

नदबई (भरतपुर)। क्षेत्र के गांव शाहपुर स्थित जीवन दास बाबा मंदिर में आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा एवं शनि देव जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन भव्य श्याम संकीर्तन के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन से पूरा गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और चहुंओर उल्लास का वातावरण बना रहा।

आकर्षक दरबार और भव्य झांकियां महोत्सव के समापन पर मंदिर परिसर में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित फूलों की सजावट ने भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान “खाटू नरेश की जय” और “शीश के दानी की जय” के जयकारों से आकाश गूंज उठा।

तनु फौजदार और कलाकारों ने बांधा समां भजन संध्या में भरतपुर की प्रसिद्ध गायिका तनु फौजदार ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। उनके साथ ही रूदावल के पंकज कटारा, कठूमर के विष्णु बृजवासी और सोहन सिंह ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक पाए और देर रात तक नाचते गाते रहे।

श्रद्धा के साथ उमड़ा जनसैलाब महंत सत्तो पुजारी ने बताया कि इस संकीर्तन में आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन किए और परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। कार्यक्रम में रामबाबू शास्त्री, विजयपाल, जगदीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now