सवाई माधोपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार राजीव गोविंदा पिल्लई, त्रिनेत्र गणेश के किए दर्शन


निजी शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे अभिनेता ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन किए और रणथंभौर किले का भ्रमण कर खुशी जताई।

सवाई माधोपुर| सवाई माधोपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार राजीव गोविंदा पिल्लई इन दिनों निजी दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंचे। वह यहां एक निजी शादी समारोह में शामिल होने आए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विधिवत दर्शन किए तथा इसके बाद ऐतिहासिक रणथंभौर किले का भ्रमण भी किया।

त्रिनेत्र गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

सवाई माधोपुर प्रवास के दौरान राजीव गोविंदा पिल्लई ने भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रणथंभौर किले का भ्रमण किया। किले का प्राकृतिक वातावरण और ऐतिहासिक महत्व देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

फिल्मों में निभाए कई यादगार किरदार

राजीव गोविंदा पिल्लई अब तक 50 से 60 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अधिकांश फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए हैं, जबकि कई फिल्मों में मुख्य अभिनेता (हीरो) की भूमिका भी अदा की है।

उन्होंने ‘Dexter’ और ‘Guru Dakshina’ जैसी साउथ फिल्मों में हीरो के रूप में अभिनय किया। वहीं हाल ही में ‘Piddi’ फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। उनके अभिनय को दर्शकों ने अलग-अलग भूमिकाओं में सराहा है।

कम समय में बनाई अलग पहचान

राजीव गोविंदा पिल्लई से बातचीत के दौरान यह महसूस हुआ कि उन्होंने अपेक्षाकृत कम समय में फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनय के साथ-साथ वह वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं। आम जनता के साथ उनका सहयोगपूर्ण व्यवहार रहता है और सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी बनी रहती है।

धार्मिक आस्था और सादगीपूर्ण जीवनशैली

राजीव गोविंदा पिल्लई धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति हैं और धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था है। उन्होंने अपनी मां के प्रति विशेष सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त की है तथा विज्ञान (Science) विषय की भी अच्छी जानकारी रखते हैं।

उनकी जीवनशैली “सादा जीवन, उच्च विचार” की भावना को दर्शाती है। सवाई माधोपुर प्रवास के दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति उनकी रुचि भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *