भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला अध्यक्ष के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ

Support us By Sharing

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला अध्यक्ष के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ

मलारना चौड़ 13 अगस्त। बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के द्वारा सीताराम गुर्जर को नया मंडल अध्यक्ष बनाने के बाद मलारना डूंगर मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की कार्यप्रणाली के विरुद्ध विरोध प्रकट किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित कि मनमानी को लेकर बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा छतरी के बालाजी पर सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए हवन में आहुतियां देकर जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित की सद्बुद्धि की कामना की।
भाजपा मंडल मलारना डूंगर के संयोजक नवल किशोर मंगल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करता है। परंतु जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के द्वारा मनमानी करते हुए कार्यकर्ताओं की बिना सहमति के सीताराम गुर्जर को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जिसके चलते मलारना डूंगर मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष के खिलाफ खासा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होंगे ऐसी स्थिति में जिला अध्यक्ष की मनमानी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जिसके चलते समस्त कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर जिला अध्यक्ष की सद्बुद्धि की कामना को लेकर हवन में आहुतियां दी और सद्बुद्धि की कामना की।
भाजपा मंडल संयोजक नवल किशोर मंगल की अगुवाई में आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान चतरुलाल गुर्जर जिला मंत्री किसान मोर्चा, राकेश गुर्जर मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, सुरेंद्र सैनी युवा मोर्चा महामंत्री, रामहरी मीना, जलधारी गुर्जर पूर्व मंडल महामंत्री, उमाशंकर तिवाड़ी, मुरारी जागिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने यज्ञ के माध्यम से कहा कि जिला अध्यक्ष के द्वारा अपना निर्णय वापिस नहीं लिया गया तो मजबूरन उन्हे इस्तीफा देना पड़ेगा।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!