शाहपुरा में दादी प्रकाशमणिजी की 16वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई

Support us By Sharing

शाहपुरा में दादी प्रकाशमणिजी की 16वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीपुरी शाहपुरा में शुक्रवार को ब्रह्मा कुमारीज संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणिजी की 16वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दादी प्रकाशमणि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

प्रजापिता संस्थान शाहपुरा की संचालिका ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने दादी प्रकाशमणि के जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे ममता की मूरत, पालना उनकी बेमिसाल थीस चेहरे पर रुहानी मुस्कान लिए अनेक आत्मा का उद्धार करने वाली प्रकाश स्तंभ समान थी।
ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने कहा कि दादी अपनी निमित्त भाव, निर्माण चित और निर्मल वाणी द्वारा संस्था का सफल संचालन करते हुए पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारी संस्था का परचम फहराया। इसी भाव को कायम रखते हुए उनकी पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्य व साधक आदि मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!