राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) उपशाखा के चुनाव संपन्न

Support us By Sharing

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) उपशाखा के चुनाव संपन्न

इन्द्रगढ़ 26 अगस्त। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) प्रदेश कार्यकारणी के निर्देशानुसार 25 अगस्त शुक्रवार को लाखेरी एवं इन्द्रगढ़ उपशाखाओं के चुनाव सम्पन्न हुऐ।
अमर सिंह बैरवा ने बताया कि लाखरी स्थित अंबेडकर पार्क में हुऐ लाखेरी उपशाखा के चुनाव में लाखेरी सभाध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, अध्यक्ष पृथ्वीलाल मीणा, महामंत्री हंसराज बैरवा, कोषाध्यक्ष रईस मोहम्मद, उपाध्यक्ष अनिल कुमार बैरवा, संगठन मंत्री धनराज मेवलिया, संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार बैरवा, महिला मंत्री पिंकी सिसोदिया, महिला उपाध्यक्ष मंजू वर्मा, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि राकेश बैरवा, प्राथमिक शिक्षक प्रतिनिधि रमेश चन्द बैरवा चुने गए।
इसी प्रकार इन्द्रगढ़ उपशाखा में सभा अध्यक्ष अमर सिंह बैरवा, अध्यक्ष गोपाल महावर, महामंत्री मदन लाल बैरवा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार बैरवा, उपाध्यक्ष मिंटू कुमार, संगठन मंत्री हरकेश बैरवा, संयुक्त मंत्री बुद्धि प्रकाश, महिला मंत्री चाहनिया बाई, संरक्षक एक सलाहकार राजेंद्र कुमार बैरवा, जगदीश प्रसाद बैरवा, रामफूल, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि रामस्वरूप बैरवा, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि रमेश चंद वर्मा चुने गए।
प्रवक्ता अंकुश चंदेल ने बताया कि चुनाव अधिकारी ओम मेघवाल, बनवारी लाल खटीक, चुनाव पर्यवेक्षक राजाराम मेघवाल, हंसराज वर्मा, अंबेडकर कल्याण परिषद लाखेरी के अध्यक्ष रामशंकर बड़ोदिया, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मेहरा, सलाहकार बनवारी लाल, बाबू लाल सैनी, पप्पू लाल मीणा, महेश महावर, डी.के पलिया की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!