भाजपाइयों संग जिला अध्यक्ष ने किया विधि-विधान से पूजन-अर्चना

Support us By Sharing

भाजपा जिला कार्यालय में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर भाजपाइयों संग जिला अध्यक्ष ने किया विधि-विधान से पूजन-अर्चना

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी।  कार्यकर्ता कोई छोटा या बड़ा नहीं होता सभी का सम्मान होना चाहिए। जरूरी नहीं है एक ही जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री का बार-बार बोर्ड लगे। कार्यकर्त्ताओ का सम्मान पद और कार्यो से होता है। सीनियर पदाधिकारियों को दूसरों को भी मौका देना चाहिए। जो दायित्व पर है उसका भी सम्मान और जो दायित्वों पर नहीं है उनका उससे ज्यादा सम्मान करूंगा। उक्त बातें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज जिला कार्यालय सिविल लाइंस में बुधवार आयोजित पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए यमुनापार जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों से कहीं।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी को पुनः “मन की बात” का जिला संयोजक के दायित्व को सौंपा गया। 24 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को यमुनानगर के सभी 1435 बूथों पर सुनने की योजना बनाई गई। साथ ही वृहस्पतिवार को वृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में दोपहर 2 बजें से बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला की योजना जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बनाकर कहा इलाहाबाद लोकसभा के एतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। और अनुशासन बनाकर रखें। कार्यालय में उम्र नहीं दायित्व की प्राथमिकता होगी इसे हम सब को पालन करना होगा। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सर्व प्रथम जिला कार्यालय में बैठक से पूर्व विघ्नहर्ता भगवान गणेश की छोटी मूर्ति की स्थापना कर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य,जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल,ज्ञान सिंह पटेल, जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार,ओम प्रकाश निषाद, राजेश धनगर,जिला कार्यालय मंत्री सलिल तिवारी, प्रोट़ोकाल मंत्री सुरेश शुक्ला,मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय,सुभाष सिंह पटेल,राजमणि पासवान,सविता मिश्रा,कुशल जैन,सतीश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, सरदार पतिविंदर सिंह,राज कुमार मिश्र,अनिल कुमार,मुकेश पाण्डेय,श्याम मिश्र, राकेश पाण्डेय आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!