स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मॉक पोल करा दी मतदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी

Support us By Sharing

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मॉक पोल करा दी मतदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी

भरतपुर, 21 सितम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कार्यालय उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्वायत शासन विभाग, भरतपुर में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन.यू.एल.एम.) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मॉक पोल करवा कर चुनाव प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार स्वामी ने महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए नये मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोडने, हटवाने एवं संशोेधन के लिए बनाये गये वोटर हैल्पलाईन एप, दिव्यांगों की सहायता के लिए बनाये गये विशेष सक्षम एप, अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए तैयार किये गये केवाईसी एप एवं आदर्श आचार संहिता के दौरान नियमों के उल्लघंन पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बनाये गये सी-वीजिल एप, पब्लिक एप, अन्य सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष के होने वाले पात्र मतदाता सूची में नाम जुडवायें एवं ऐसी महिलाऐं जो शादी के बाद किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गई हैं वे पुराने स्थान से अपना नाम हटवाकर नये निवास स्थान पर मतदाता सूची में नाम जुड़वायें।
नगर निगम आयुक्त बीना महावर ने भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने व संशोधन करवाने की पूरी जानकारी देते हुए महिलाओं को बताया कि चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम है, इसलिए लोकतंत्र के उत्सव में आपको बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण हो या मतदान में महिला वोटर टर्न आउट, महिलाओं का प्रतिशत बेहद कम रहता है, अतरू आपको जागरूक होकर वोट करना है, और अपने जानने वालो को भी करवाना है। स्वीप कार्यकर्ता अनुपमा चीमा ने बताया कि एनयूएलएम की महिला ग्रुप की सदस्यों ने मौके पर ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अपने बच्चों के नाम जुडवाने हेतु कहा। सभी की पहल से आज लगभग 10 से 12 नाम जुडवाने की कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव कमल राम मीना एवं दिन दयाल अंत्योदय योजना की डीपीएम रेणु सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व डीएनएलयूएम की महिला सदस्यगण मौजूद रही।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!