निर्माण कार्य में जुटा मजदूर करंट लगने से झुलसा

Support us By Sharing

छतों से गुजर रहे 11 केवी तारों से हादसा;  निर्माण कार्य में जुटा मजदूर करंट लगने से झुलसा; लोग बोले- आए दिन हो रही घटनाएं, डिस्कॉम नहीं कर रहा सुनवाई

बयाना, 22 सितंबर। बयाना कस्बे की भगवती कॉलोनी इलाके में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर काम कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। झुलसी हालत में मजदूर को बयाना सीएचसी ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कॉलोनी में छतों के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तारों के नीचे झूलने से यह हादसा हुआ। अस्पताल में मौजूद नपा पार्षद दिनेश शर्मा ने बताया कि भगवती कॉलोनी में वीरेंद्र देशमा के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है निर्माण कार्य में लगा मजदूर गांव सिकंदरा निवासी जगदीश (45) पुत्र करन सिंह जाटव सुबह करीब 10:30 बजे छत पर काम कर रहा था। तभी छत के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तारों की चपेट में आ गया। इससे जगदीश के हाथ-पैर झुलस गए।
ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष बलदेव तिवारी ने बताया कि भगवती कॉलोनी और शिव कॉलोनी में सालों से 11 केवी बिजली के तार घरों के ऊपर से गुजर रहे हैं। जिन्हें शिफ्ट करने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और डिस्कॉम के अधिकारियों से कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों से आए दिन करंट हादसे हो रहे हैं। 10 दिन पहले भी इसी तरह घर की छत पर टहल रहा एक नर्सिंग स्टूडेंट करंट की चपेट में आकर घायल हो गया था।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!