संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों में सक्रिय योगदान को देखते हुए जिला अध्यक्ष राजदेव द्विवेदी ने दोबारा सौंपी जिम्मेदारी।
प्रयागराज। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद प्रयागराज इकाई को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष राजदेव द्विवेदी ने संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और पत्रकार हितों में निरंतर योगदान को देखते हुए रुद्र प्रताप मिश्र को पुनः जिला सचिव नियुक्त किया है।
जिला अध्यक्ष राजदेव द्विवेदी ने कहा कि रुद्र प्रताप मिश्र लंबे समय से संगठन के साथ जुड़कर पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन विस्तार तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए संगठन ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पत्रकार हितों के लिए करेंगे प्रभावी कार्य
राजदेव द्विवेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि रुद्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व और सक्रिय सहयोग से प्रयागराज में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर रुद्र प्रताप मिश्र ने जिला अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रुद्र प्रताप मिश्र को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।