मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिल्ली द्वारा यशपाल सम्मानित

Support us By Sharing

जीव कल्याण कार्यो के लिए मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिल्ली द्वारा यशपाल सम्मानित

वृद्ध सेवा से वढा कोई धर्म नहीं – सपरा

जयपुर| निराश्रित जन सेवा बानप़स्थ आश्रम के माध्यम से वृद्ध सेवा पशु पक्षी पेड़ों की देखभाल सुश्रुषा जैसे जीव कल्याण कारी कार्यों को समर्पित ओउमाश्रय सेवा धाम संचालक यशपाल यश को मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिल्ली रहे कवि साहित्यकार ओउम् प़काश सपरा ने सम्मानित किया।सपरा ने गायत्री मंत्र दुपट्टा ओढ़ाकर साहित्य एवं ओउमाश्रय को इक्कीस सौ रुपए भेंट किए।
सपरा जो केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के संरक्षक भी हैं ने कहा कि ऐसा आश्रम दुनिया में नहीं जंहा एक साथ निराश्रित जन सेवा वृद्ध सेवार्थ बानप़स्थ आश्रम जीवों के लिए नियमित अन्न जल सेवा सघन वृक्षारोपण तथा संस्कारबान पीढ़ी निर्माण हेतु यज्ञh एक जगह हो रहा हो। सपरा ने कहा कि वृद्ध सेवा से वढकर कोई धर्म नहीं इससे आयु विद्या यश और वल मिलता है।

यश ने कहा कि ईश्वर का कार्य ईश्वर करते हैं हम तो प़भु के प़ति कृतज्ञ हैं कि हमें ऐसा कार्य दिया है जिसके माध्यम से अपने जीवन के कल्याण का अवसर मिला है।
डॉ प्रमोद पाल ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पत्रकारिता शिक्षण संस्थाओं के परीक्षक जयदेव शर्मा श्रीमति प़तिभा सपरा श्रीमति सन्तोष नारायण शर्मा वावूलाल खण्डेलवाल, अशोक,सुरेश, श्रीमति अंजना खण्डेलवाल टी सी सक्सेना नवनीत भटनागर अमित वंशल वैभव श्रीमति ऊषा रिद्धि आदि ने भी भाग लिया। इससे पूर्व पितृ यज्ञ पखवाड़े में चल रहा यज्ञ भी हुआ।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!