सवर्ण संघर्ष समिति ने निकाय और पंचायत राज चुनावों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण तथा ईडब्ल्यूएस बोर्ड गठन की मांग को लेकर जुलूस निकालने की घोषणा की।
गंगापुर सिटी। आगामी निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने तथा ईडब्ल्यूएस बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सवर्ण संघर्ष समिति, गंगापुर सिटी की ओर से 24 जुलाई (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
समिति के संयोजक राजेन्द्र नरुका, सहसंयोजक महेंद्र गर्ग एवं हेमेंद्र बोहरा ने बताया कि राजस्थान सरकार अन्य वर्गों के लिए चुनावी आरक्षण व्यवस्था पर कार्य कर रही है, लेकिन ईडब्ल्यूएस वर्ग को भी निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए राज्य स्तर पर ईडब्ल्यूएस बोर्ड का गठन भी आवश्यक है।
सीताराम मंदिर से निकलेगा जुलूस
समिति के अनुसार 24 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 10 बजे श्री सीताराम जी मंदिर, पुरानी अनाज मंडी में समाज के लोग एकत्रित होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचकर अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सभी वर्गों से सहभागिता की अपील
सवर्ण संघर्ष समिति ने सवर्ण समाज के सभी पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में सहभागिता निभाने की अपील की है।
समिति का कहना है कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए तथा उनके कल्याण के लिए पृथक बोर्ड का गठन किया जाना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।