नमो वोलेंटियर कुशलगढ़ के हर बूथ पर कमल खिलाएंगे : चंद्रशेखर
लूट,झूठ और भ्रष्ट आचरण वाली सरकार को पलटाना है:- चंद्रशेखर
संगठन सरंचना को बूथ स्तर पर मजबूत कर सक्रिय करे नमो वोलेंटियर:- चंद्रशेखर
कुशलगढ़।बांसवाड़ा।अरुण जोशी ब्यूरो चीफ। कांग्रेस के लूट,झूठ और भ्रष्ट आचरण से जनता त्रस्त हो गई हे पांच सालो में।झूठे चुनावी वादे और घोषणाए कर सत्ता पर काबिज हुई गहलोत सरकार फिर से खोखले झूठे चुनावी वादे कर सत्ता में आने का सपना देख रही है लेकिन यह सपना जनता चूर चूर करेगी। उक्त विचार भाजपा उदयपुर संभाग सह प्रभारी विस्तारक अभियान चंद्रशेखर जोशी ने कुशलगढ़ कार्यालय में आयोजित नमो वोलेंटियर कार्यकर्ताओ की बैठक में कहे । संभाग सह प्रभारी जोशी ने कहा सरकार मिलावटी मसाले बांट कर जनता का स्वास्थ्य खराब कर रही , कोरोना में एक एक सांस के लिए जनता तरसी और गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे । पेपर माफिया ,सरकार के मंत्री और नेता पेपर बेचकर यूवाओ के सपनो का गला घोटते रहे। प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा नमो वोलेंटियर हर बूथ से कमल खिलाए इस हेतु पेज प्रमुख और बूथ सरंचना को सक्रिय कर कार्यकर्ताओ को विजय संकल्प हेतु जुट जाने का आवाह्न करे ,इस बार कुशलगढ़ में कमल खिल कर रहेगा।
बैठक में विस्तारक नरेश गर्ग ने नमो वोलेंटियर करणीय कार्य,पेज प्रमुख निर्माण की कार्य प्रगति का वृत्त रखा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भीमा भाई डामोर ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन जंगल राज भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है जनता ने अपना मानस बना लिया है इस बार भाजपा सरकार बैठक में पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रत्याशी भीमाभाई डामोर भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीप सिंह वसुनिया,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अरविंद कलाल विधानसभा संयोजक नमो वोलियंटर राहुल झाला यूवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप भूरिया, मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीतेश पंड्या, खेड़ा धरती कल्लू राम देवी सिंह कटारा ईश्वर यादव रोहित कोठारी समेत नमो वोलेंटियर उपस्थित रहे। ये जानकारी नरेश गर्ग विधानसभा विस्तारक कुशलगढ़ ने दी।