सप्तकोसीय परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरु पूर्णिमा पर प्याऊ का शुभारंभ, जल सेवा और प्रसादी वितरण का किया गया शुभारंभ।
डीग। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूंछरी के लोठा में प्याऊ का शुभारंभ कर सप्तकोसीय परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के समाजसेवी दामोदर लाल शर्मा (अटारी) एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल गुप्ता ने विधिवत रूप से प्याऊ का शुभारंभ किया।
गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूंछरी के लोठा स्थित इस प्याऊ पर पेयजल एवं प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह प्याऊ वर्षों से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम से संचालित होती आ रही है, जहां परिक्रमार्थियों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही जल सेवा
प्याऊ पर आने वाले श्रद्धालुओं को लगातार दिन-रात पेयजल एवं प्रसादी उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाता है तथा उन्हें जलपान एवं प्रसाद वितरित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पूर्व में इस प्याऊ पर पहुंचकर स्वयं परिक्रमार्थियों को पानी पिलाते हुए सेवा कर चुके हैं। इस दौरान श्रद्धालु “राधे-राधे” और “गिरिराज महाराज की जय” के जयकारों के साथ सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हैं।
सेवा कार्य में जुटे रहे कार्यकर्ता
प्याऊ के शुभारंभ के अवसर पर दामोदर लाल शर्मा (अटारी), गिरधारी लाल गुप्ता, संतोष कटारा, भगवान दास शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा पान्होरी, श्याम शर्मा कटारा, लखन पहलवान, वीरेंद्र सिंह कौरेर तथा मोतीलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हुए हैं तथा परिक्रमा मार्ग पर आने वाले यात्रियों को पेयजल और प्रसादी उपलब्ध करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।