श्रीनाथ जी मे छप्पन भोग घर – घर में हुई गोवर्धन गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना
डीग 14 नबम्बर – डीग शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी पांच दिवसीय दीपोंउत्सव पर्व की धूम बड़े जोरों पर रही।इस दौरान धनतेरस पर्व से लेकर गोवर्धन पूजा तक बाजारों में भी भीड़ देखने को मिली।और दुकानों पर जमकर ब्रिक्री हुई।
दीपावली के त्यौहार पर घरों व शहर के ऐतिहासिक इमारतों पर रंगीन रोशनी लगाकर सजाया गया।और घरों में लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस दौरान दीपावली के बाद घर -घर में गोवर्धन गिर्राज जी की पूजा अर्चना की गई।इस मौके पर श्री नाथ जी मन्दिर पूछरी का लोठा व ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर अत्रकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। पूछरी श्रीनाथजी मे छप्पन भोग के दर्शन लगाया गया पद गायन भजन के आनन्द महन्त दाऊजी पन्डित जी व
लक्ष्मण मंदिर के मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्र देवता ने ब्रज मंडल में बहुत तेज बारिश कर दी थी।जहां भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को 7 दिनों तक अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। और देवराज इंद्र का घमंड तोड़ा था।