बयाना में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की हुई जनसभा

Support us By Sharing

बयाना में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की हुई जनसभा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे बयाना, उमडा जनसैलाब, सभा के दौरान पायलट व प्रत्याशी हुए भावुक

बयाना, 21 नवंबर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को हेलीकॉप्टर से बयाना पहुंचे। जहां ऐतिहासिक बागड़ फील्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह जाटव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया अपने संबोधन में पायलट ने बयाना सीट पर निर्णायक माने जाने वाले गुर्जर समाज को साधने की कोशिश की। पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस की सोच हमेशा विकासवादी और जनकल्याण की रही है। ऐसे में लोगों को कांग्रेस का हाथ मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में लोग कड़ी से कड़ी जोड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपे। पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के पीछे केंद्र सरकार जिम्मेदार है। भाजपा केंद्र में 10 साल से शासन में है लेकिन भाजपा ने कभी भरतपुर बयाना को याद नहीं किया। पहले सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह ने कहा कि वे लोगों के मान सम्मान के लिए जीवन भर पायलट साहब का हाथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा इस दुनिया में ना बाप है ना मां और ना बेटा ऐसा कहते हुए वह भावुक हो गए और मंच के फर्श पर ही बैठ गए।जिन्हें सचिन पायलट ने संभाला। सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सूपा, नगर निगम मेयर अभिजीत कुमार, पूर्व प्रधान महेंद्र तिवारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!