डीग में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान में 200 युवाओं की भागीदारी


‘मेरा युवा भारत’ के जिला स्तरीय कार्यक्रम में युवाओं ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्त भारत और विकसित भारत का संदेश दिया।

डीग। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ के तत्वावधान में डीग जिले के गांव बहताना स्थित चमन बाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं की प्रतिभा और जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने कविता, नृत्य, चित्रकला, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक और स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में दिखी युवाओं की प्रतिभा

स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में सौम्या खंडेलवाल ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में गीतिका एंड ग्रुप ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में अजय कुमार योगी प्रथम एवं भूमिका सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में संजू की टीम ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में लवी पारासर प्रथम तथा साक्षी सांखला द्वितीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पवित्रा कुमारी ने प्रथम एवं धनश्याम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताराचंद सिनसिनवार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा शक्ति किसी सामाजिक बुराई के खिलाफ संगठित होकर खड़ी होती है, तब विकसित भारत-2047 का सपना साकार होना निश्चित हो जाता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला संयोजक आचार्य हरि शंकर सनातनी, मास्टर भूदेव सिंह, श्रीमती संजू, भजनलाल, जगदीश सहारई, परसोती मेंबर, कैलाश, कन्हैया, रोशनलाल गुप्ता, लोकेश कुमार, नारायण सिंह, राजकुमार, अम्बरीष कुमार तथा शंकर परमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *