राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक

Support us By Sharing

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक

सवाई माधोपुर। पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में जिले के पदाधिकारियों ने लिया भाग राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी एवं राज्य के सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री की बैठक आरटीडीसी होटल तीज, जयपुर में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल सैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पंचायतीराज शिक्षक संघ सदैव शिक्षक व कर्मचारी हित के लिए संघर्षरत रहा है तथा प्रदेश मंत्री ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराते हुए शिक्षक समस्याओं को प्रांतीय मांगपत्र में शामिल करवाकर समस्याओं का निराकरण करवाने का निवेदन किया। जिलामंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया की संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के मंथन के पश्चात आगामी माह जनवरी में दिनांक 19 एवं 20 जनवरी 2024 को होने वाले प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन पाली जिले के सोजत मे आयोजीत करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश संरक्षक मूलचंद गुर्जर, प्रदेश सभाध्यक्ष भंवराराम जाखड़, अध्यक्ष परिवाद समिति ऋषि यादव, प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति शंभू सिंह मेड़तिया, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग सिंह देवड़ा, जवरीलाल प्रजापत, रामप्रताप मीना, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री अर्जुनलाल बैरवा, प्रदेश संगठन मंत्री आले अहमद सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!