सैनिक नगर में सर्व समाज ने करणी सेना पदाधिकारियों का सम्मान किया, 9 अगस्त की बैठक में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील।
गंगापुर सिटी। यूजीसी कानून के विरोध को लेकर गंगापुर सिटी के सैनिक नगर में सर्व समाज के लोगों ने करणी सेना के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान करणी सेना के गंगापुर अध्यक्ष धारा सिंह राजपूत तथा जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह जैसावत का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने यूजीसी के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धारा सिंह राजपूत ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी कानून स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए हितकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
9 अगस्त की बैठक में अधिकाधिक सहभागिता की अपील
धारा सिंह राजपूत ने बताया कि 9 अगस्त 2026 (रविवार) को शाम 4 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी मंदिर परिसर में सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यूजीसी के विरोध को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने सर्व समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
सर्व समाज ने एकजुटता का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने यूजीसी के विरोध में एकजुट रहने तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गब्बू सिंह गौतम, रमेश चौहान, महेश चौहान, रघुवीर शर्मा, चिरंजी लाल, ज्ञान सिंह चंदेल, सुमेर सिंह सिसोदिया, ब्रह्मानंद शर्मा, हरिया सैनी, लक्ष्मण सिंह चौहान, सिंबू दयाल शर्मा, वंश अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।