जन्मदिन के अवसर पर पंड्या ने की गौ माता की सेवा

Support us By Sharing

पूर्व नगर पालिका उपाध्याक्ष एवं बांसवाड़ा जिला विप्र फाउंडेशन उपाध्यक्ष तिलोत्तमा पंड्या ने किया गौ माता की सेवा, खिलाया गुड़,चना और चारा…

कुशलगढ, बांसवाड़ा, अरूण जोशी ब्यूरो चीफ: समाजसेवी तिलोत्तमा पंड्या ने शनिवार को अपना जन्मदिन गायों को चारा खिलाकर मनाया। जन्मदिन पर कांजी हाउस गोशाला में गायों को चारा देकर जन्मदिन प्रकृति व पशुओं के समर्पित किया। गोशाला में गायों के पास जाकर गायों को चारा दिया।गौमाता की सेवा की और उन्हें चारा खिलाया,गुड़ और चना खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। अपने जन्मदिन पर उन्होंने लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देते कहा कि आज के दौर में लोग अपने जन्मदिन सहित अन्य खास अवसरों पर बड़ी-बड़ी पार्टियां कर फिजूल खर्च करते हैं। जबकि इन फिजूल खर्चीं को करने के बजाए अपने जन्म दिवस पर कोई शुभ कार्य कर उसे यादगार दिवस के रूप में मनाना चाहिए। ऐसे कार्य करने चाहिए जो मानव हितों के साथ पशु व पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हो। उन्होंने कहा कि मानव को हमेशा सादगी से रहना चाहिए। ऐसे अवसरों पर फिजूल खर्च से बचकर सार्वजनिक हित के कार्य करने चाहिए। आज हमारे लिए पेड़ बड़े ही अनमोल है। जोकि हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं। इनसे मानव का भविष्य सुरक्षित रहता है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए सभी को पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। मनुष्य अपना ही ख्याल न रखें बल्कि हमें प्रकृति व पशुओं का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शुभ अवसरों पर सभी अपनी सादगी का परिचय दें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को भी हमसे कुछ सीखने को मिले और वे समाज के लिए कुछ कर सके। नगर में स्थित नगर पालिका एवम गौ रक्षा सेवा समिति जो यहाँ गायो की देख भाल करती है। इस दौरान तिलोत्तमा पंड्या को गौ रक्षा सेवा समिति सदस्य ने जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गौ रक्षा सेवा समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन पंड्या,गौ रक्षा सेवा समिति सदस्य राहुल पंड्या,परेश बैरागी, दिव्या पंड्या, गायत्री राठौड़,अरुण जोशी,अनन्या पंड्या, ध्रुवी राठौड़ सहित सदस्य उपस्थित थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!