वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आव्हान पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी

Support us By Sharing

अनिश्चितकालिन की हड़ताल ही अंतिम विकल्प
कैरीज शाखा के तत्वाधान में बैठे 21 रेल कर्मचारी भूख हड़ताल पर

गंगापुर सिटी 10 जनवरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वाधान में चल रही क्रमिक हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही।
यूनियन की कैरिज शाखा के सचिव नरेंद्र जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद के नेतृत्व में 21 कार्यकर्ता क्रमिक भूख हडताल पर बैठे। सहायक मंडल मंत्री श्री प्रकाश शर्मा एवं राजू लाल गुर्जर ने सभी हड़ताल पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं नरेंद्र जैन शरीफ मोहम्मद सुनील शर्मा कर्मवीर सिंह विकास शर्मा मनमोहन शर्मा आर के मीणा राय सिंह गणेशपाल मीणा नेम जी मीणा उदय सिंह गुर्जर लच्छी सिंह चौधरी राजू महावर वीरेंद्र मीणा अजय गुर्जर जुनेद खान अशोक गुप्ता, मन मोहन जीतू गुर्जर , का माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के सब्र की परीक्षा ना लें। जैन ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली के लिए बने संयुक्त मोर्चा एवं ऑल इंडिया रेलवे में फेडरेशन के आव्हान पर पूरे देश में केंद्रीय कर्मचारियों एवं राज्य कर्मचारियों द्वारा 8 जनवरी से 11 जनवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है ।देश में हजारों स्थान पर भूख हड़ताल की जा रही है। कर्मचारी कड़ाके की सर्दी के बीच भी अपनी मांग के लिए संघर्ष कर रहे है। यूनियन के सहायक मंडल मंत्री श्री प्रकाश शर्मा ने आज रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा मंडल में सभी शाखा मुख्यालयों पर कोटा बूंदी बांरा शामगढ़ भवानी मंडी सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी बयाना भरतपुर तुगलकाबाद आदि स्टेशनों पर यूनियन के तत्वावधान में क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। और सैकड़ो रेल कर्मचारी इन स्थानों पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए।

आम हड़ताल ही अंतिम विकल्प है

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र जैन का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारी एवं राज्य कर्मचारियों की महासंघों के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है ।साल भर में इस मोर्चे के आह्वान पर रेल कर्मचारियों सहित तमाम संगठनों ने देश में रैली धरना प्रदर्शन मसाल जुलूस वाहन रैली हस्ताक्षर अभियान जागरूकता अभियान आदि आयोजन कर सरकार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चेतावनी दी। गत दिनो नई दिल्ली रामलीला मैदान में 5 लाख से अधिक कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए अखिल भारतीय स्तर पर धरना लगाया और सरकार ने भी कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक कमेटी का गठन किया। लेकिन काफी समय गुजारने के बाद भी कभी अभी तक आसान रूप कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है जिसके कारण कर्मचारियों का कोष बढ़ता जा रहा है गत माह सहित मोर्चे के आह्वान पर सभी विभागों के कर्मचारियों के बीच में जाकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए कर्मचारी संगठनों ने गुप्त मतदान के माध्यम से राज्य सोमवारी की जिसमें 97% कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में अपना मतदान किया। अब इसी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए दिनांक 8 जनवरी से 11 जनवरी तक चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा के बारे में बताया कि सरकार जल्दी ही कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो आगामी 15 जनवरी के आसपास पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सभी घटक दलों के नेताओं की दिल्ली में मीटिंग की जाएगी और फरवरी माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

जैन कहा की हड़ताल करना हमारा शौक नहीं है लेकिन जब केंद्र सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी तो हमारे पास अनिश्चितकालीन हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जैन ने बताया कि 11 जनवरी गुरुवार को भी इंजीनियरिंग शाखा के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन प्रमाण में क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया जाएगा।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!