संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भूमि कलश का पूजन, सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प।
गंगापुर सिटी। संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता कलश यात्रा का गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भूमि कलश का विधिवत पूजन किया गया।
यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
ग्राम थड़ी में हुआ कलश यात्रा का स्वागत
गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित ग्राम थड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, मन की बात जिला संयोजक हेमंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर एवं सुनीता वैष्णव सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनकी जन्मस्थली काशी स्थित गोवर्धनपुर से लाई गई पावन भूमि के कलश का विधिवत पूजन किया गया।
भाजपा कार्यालय और अंबेडकर धर्मशाला में हुआ पूजन
ग्राम थड़ी से रवाना होने के बाद सामाजिक समरसता कलश यात्रा रथ जयपुर बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भूमि कलश का पूजन किया गया।
इसके बाद यात्रा मिर्जापुर-सवाई माधोपुर रोड स्थित अंबेडकर धर्मशाला एवं पुष्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां संत रविदास जी के भजनों के बीच श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भूमि कलश का पूजन किया। इस अवसर पर यात्रा रथ के सारथी का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
बाबा रामदेव मंदिर में भी हुआ भूमि कलश पूजन
सामाजिक समरसता कलश यात्रा का अगला पड़ाव नसिया कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर रहा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर भूमि कलश की पूजा-अर्चना की।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर संत रविदास जी के जयघोष एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सामाजिक समरसता के लिए संत रविदास के संदेश जरूरी: मानसिंह गुर्जर
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने समाज को जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सामंजस्य, प्रेम और मेल-मिलाप के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांतों एवं जीवन चरित्र से प्रभावित होकर भक्त मीराबाई ने उन्हें अपना गुरु माना। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
समानता और सद्भाव को बताया सच्ची श्रद्धांजलि
कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं प्रधान मंजू गुर्जर ने भी संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विभिन्न स्थानों पर हुआ भूमि कलश पूजन
सामाजिक समरसता कलश यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी भूमि कलश पूजन किया गया। कोलीपाड़ा में कमलेश महावर के नेतृत्व में रामदेव मंदिर पर, वाल्मीकि धर्मशाला के पास गोपाल धामनिया के नेतृत्व में, गुरुद्वारे के पास रामदेव मंदिर पर वेदप्रकाश सोनवाल के नेतृत्व में पूजन किया गया।
इसी क्रम में त्रिलोक नगर में सावित्री शर्मा एवं पार्वती सरपंच के नेतृत्व में तथा अंत में अंबेडकर नगर में नारायण लाल एवं सूरजमल के नेतृत्व में भूमि कलश का पूजन किया गया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैरवाल, ओमी कटारिया, सूरजमल जाट, नारायण महावर, कमलेश महावर, नवल दनगस, हुकम सिंह, करण लोधा, चिरंजी लोधा, सारांश जैन, रामभरोसी वैष्णव, गौरान्ति मीना, कमला मीना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी महाराज के जयघोष और भजनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को एकजुट बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।