भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर|लोकसभा क्षेत्र टोंक सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी सुखवीर सिंह जौनापुरिया के समर्थन में आज नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर सभापति शिव रतन अग्रवाल प्रधानमंत्री गुर्जर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता देवी नरूका पूर्व सभापति दीपक नरूका पूर्व उपसभापति सतीश जैन शहर मंडल अध्यक्ष नवीन वेद उपस्थित रहे।

मंच का संचालन मनोज बंसल ने किया।

इस मौके पर उपस्थित गणमान्यों ने अपनी अपनी बात रखी।
इस अवसर पर सुखवीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो या इससे पहले अटल सरकार, भाजपा की सरकारों ने देश के स्वाभिमान को ऊंचा किया है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे भाजपा की रीति-नीतियों कोे जनता तक ले जाएं।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सत्ता प्राप्त करना और शासन करना मात्र लक्ष्य नहीं है। भाजपा मूल्यों और आदर्शों को लेकर राजनीति में आई है, जिससे देश की आस्था जुड़ी है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश का कायाकल्प कर दिया। वहीं सीमाओं की रक्षा व विश्वस्तरीय मुद्दों पर सक्रियता से देश का गौरव व स्वाभिमान बढ़ा है।

26 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी सुखवीर सिंह जौनापुरिया जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आग्रह किया।

इस अवसर पर शहर के व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन, शिक्षाविद एवं शहर मे चल रही विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!