आभामंडल ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए लगाये परिण्डे

Support us By Sharing

लालसोट 18 मई। भगत सिंह आभामंडल द्वारा पंछीयो की सेवार्थ चलाया जा रहा विशेष अभियान पंछी पुकार के तहत पक्षियों के लिए परिंडे व चुग्गे की व्यवस्था की जा रही है।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा लालसोट अध्यक्ष अविनाश के निर्देशन में गुरुवार को मोहन वाटिका में वीर बलिदानी राजगुरू के शौर्य स्मरण पर्व पर परिंडे लगाये गये। जोशी पाड़ा में पशु-पक्षियों के जल भरने हेतु फर्मा रखवाया गया। वहीं वार्ड नंबर 35 पहाड़ी वाले बालाजी के नीचे राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए फर्मा वाला परिंडा लगाया।
संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने राजगुरू की जीवनी पर प्रकाश डाला व अविनाश शर्मा ने पंछी पुकार अभियान की महत्वता पर जोर दिया। परिंडो में नियमित जल भरने हेतु जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी।
गौरतलब है कि आभामंडल द्वारा इस वर्ष 221 परिंडे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान आभामंडल के लखन पाटोदिया, धीरज राजपूत, पत्रकार मनोज जोशी, आशीष जोशी, शर्मा, गर्वित तिवारी, रिदित चैधरी, हनुमान मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!