स्ट्रॉंगरूम और मतगणना कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिजली पानी और सीसीटीवी को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
नदबई। नदबई नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमर चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने कस्बे के महात्मा गांधी सीनियर विद्यालय में प्रस्तावित स्ट्रॉंगरूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बिजली-पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जिला कलेक्टर और जिला एसपी ने मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना के दौरान आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी किया निरीक्षण
स्ट्रॉंगरूम का निरीक्षण करने से पहले जिला कलेक्टर कमर चौधरी और पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने नदबई क्षेत्र में निर्धारित आठ संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं, मतदान केंद्रों पर बेरीकेट्स लगाने सहित मतदाताओं के लिए छाया और पानी की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
स्ट्रॉंगरूम की सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
इसके बाद जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी सीनियर विद्यालय में प्रस्तावित स्ट्रॉंगरूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्ट्रॉंगरूम और मतगणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। इस दौरान स्ट्रॉंगरूम व मतगणना कक्ष पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सख्त हिदायत दी गई।
एरिया मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों के साथ की बैठक
उधर, एरिया मजिस्ट्रेट मुनिदेव यादव ने एसडीएम कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान नदबई नगर निकाय चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई।
एरिया मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान रिटर्निंग अधिकारी सचिन यादव, तहसीलदार मदन सिंह, अधिशाषी अधिकारी पवन गुप्ता और थाना प्रभारी अरुण चौधरी मौजूद रहे।
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों, संवेदनशील मतदान केंद्रों, स्ट्रॉंगरूम और मतगणना कक्ष की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।