यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

Support us By Sharing

लखनऊ। 1988 बैच के आईपीएस अफसर मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए। दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार का मौका। दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने पर सीएम योगी ने निर्णय लिया। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और आईआईडीसी बनाए गए। दोनों पदों पर मनोज सिंह को बनने का आदेश जारी हुआ। दोपहर बाद मुख्य सचिव पद का कार्यभार उन्होंने ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लेता हूं।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!