शादी के एक वर्ष बाद दंपत्ती ने फंदे से लटक-कर दे दी जान

Support us By Sharing

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पुरा गांव के रहने वाले दंपती ने रविवार सुबह फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दिए। दोनों के शव अलग अलग कमरे में पाए गए। बताया जाता है कि अरविंद शर्मा उर्फ राजन (27) पिकअप चालक था। लगभग एक वर्ष पूर्व उतराव की रहने वाली दीक्षा (25) से प्रेम विवाह किए थे। दीक्षा पांच दिन पूर्व वह अपने पिता के साथ उतरांव स्थित नई बाजार मायका आई हुई थी। दीक्षा को लेने उसका पति अरविंद शर्मा उसके मायके गया हुआ था और वह पत्नी को लेकर लौटा तो घर न जाकर उरुवा चौराहे पर स्थित किराए के कमरे में ही पत्नी को लेकर रुक गया। रविवार सुबह दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और देखा कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर खोला तब जाकर शव निकाला जा सका। दंपत्ति की मौत की सूचना पर एसीपी रवि कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की लेकिन खबर लिखे जाने तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सका था हाला कि जांच पड़ताल जारी है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!