भाजपा पदाधिकारियो ने लिया प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे भाग

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर 14 जुलाई। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान मे और देश मे भाजपा की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा जयपुर में वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा राजस्थान की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सवाई माधोपुर जिले से 100 से अधिक अपेक्षित पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में भाग लिया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भागीरथ चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, चुनाव प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, राजस्थान सहप्रभारी विजया रहाटकर भी उपस्थित रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!