राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाहक कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम पहुंची डीग

Support us By Sharing

ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के किये दर्शन

डीग 24 जुलाई |बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाहक कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में स्वयंसेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी चार दिन की ब्रज यात्रा कर रहे हैं।
इस दौरान अखिल भारतीय सहप्रचार प्रमुख रामलाल गुप्ता , और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र सहित अन्य अधिकारी डीग पहुंचे और ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किये।
जहां मंदिर के मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने टीम का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
टीम ने जल महल स्थित हनुमान मंदिर के भी दर्शन किये।तथा हिन्दी पुस्तकालय के अरुण संभागार में समिति के अध्यक्ष मान सिंह यादव के नेतृत्व में टीम का स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दल ब्रज के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करेगा और वहां की स्थिति का जायजा लेगा ।करीब 40 सदस्यीय टीम चार दिनों तक अलग – अलग मंदिरों में दर्शन कर हकीकत से रुबरु होंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमर नाथ गुप्ता धर्मेन्द्र प्रधान देवेन्द्रयादव डॉ आकाश गुप्ता,खेमचंद कोली,दाऊ दयाल नसवारिया,रमेश अरोड़ा,बच्चू सिंह राजपूत,अर्पित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!