Shahpura : युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना ही भाविप का उदेश्य- सोडाणी

Support us By Sharing

युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना ही भाविप का उदेश्य- सोडाणी

भारत विकास परिषद शाहपुरा की ओर से आयोजित अभिरूचि शिविर का समापन आदर्श विद्या मन्दिर गांधीपुरी में समारोह पूर्वक आयोजित किया। भाविप मध्य प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद सोडानी, संयुक्त महासचिव रजनीकांत आचार्य, देवराज सुल्तानिया, रश्मि ओझा, राजेंद्र मून्दड़ा, कंचन देवी मूंदड़ा, देवेंद्र डाड, मधु पाटनी, जयदेव जोशी की मोजूदगी में आयोजित समापन समारोह में शिविर में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। शिविर में प्रशिक्षण प्रात करने वाले सभांगियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। महिला प्रमुख इन्दिरा धूपिया ने सभी का स्वागत किया।
भाविप मध्य प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद सोडानी ने अपने संबोधन में कहा कि भाविप की ओर से संस्कार निर्माण के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जाते है। उन्होंने संभागियों से संस्कार निर्माण के लिए आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने भाविप की ओर से संचालित सेवा प्रकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सोडाणी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना भी है। परिषद समाज सेवा में अग्रणी कार्य कर रही है। परिषद का प्रत्येक सदस्य निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के कार्यों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है। परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण भाव से की गई निरूस्वार्थ सेवा से तन और मन को शांति मिलती है।
राजेंद्र मून्दड़ा ने आदर्श विद्या मन्दिर को कूलर भेंट किया। सोमेश्वर व्यास ने स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित व डाक टिकिट से संबंधित प्रदर्शनी लगायी। यशपाल पाटनी ने आभार ज्ञापित किया।

मूलचन्द पेसवानी


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!