हमारा ध्येय विकसित राजस्थान, समृद्ध राजस्थान:- मुख्यमंत्री

Support us By Sharing

बांसवाड़ा।अरुण जोशी। प्रदेश के विकासोन्मुखी बजट 2024-25 के अंतर्गत, राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के कल्याण हेतु आवंटित विभिन्न अनुदानों हेतु राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के विजन के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।हमारा ध्येय, हमारा मिशन विकसित राजस्थान, समृद्ध राजस्थान है। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल व कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा का माल्यार्पण द्वारा स्वागत करने के पश्चात अपने उद्बोधन में व्यास ने कहा कि मुख्यमंन्त्री जी की सहज उपलब्धता एवं सरलता से आम कर्मचारी अत्यंत अभिभूत है।आप देश व राज्य के पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने बजट से पूर्व कर्मचारियों से सुझाव लेने के पश्चात बजट जारी किया।इस अवसर पर श्री व्यास ने बजट घोषणा में शामिल कर्मचारियों की मांगों को 1 सितम्बर 2024 से लागू करने से पूर्व अधिकारियों से वार्ता में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियो को भी शामिल किये जाने की मांग रखी। महासंघ से सम्बद्ध राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने अपने उद्बोधन में राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा में कर्मचारी वेतन विसंगति,पेंशनर्स के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिये जाने,राज्य कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने आदि घोषणाओं के लिए मुख्यमंन्त्री का अभिनंदन किया।उन्होंने उक्त बजट को राष्ट्रहित, समाज हित और कर्मचारी हितैषि बताया। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के प्रदेश महमन्त्री राकेश शर्मा ने किया।महासंघ के प्रदेश मीडिया संयोजक आशीष त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री विजयसिंह धाकड़, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामन्त्री महेंद्र लखारा, भारतीय मजदूर संघ के संभाग संगठन मंत्री कैलाश शर्मा,महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मेघवाहन सिंह ,प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराधा शर्मा,रामवीर सिंह सोलंकी,गजेंद्र यादव , संजय कौशिक, अर्जुन सिंह, बलवाराम,उदय सिंगाजी,भेरूलाल गंधर्व,पुरुषोत्तम शर्मा, हीरालाल पारिख, अरविंद त्रिपाठी सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!