नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार न किया तो वन कर्मी आंदोलन के लिए तत्पर रहेगें

Support us By Sharing

नैनीताल।ललित जोशी/हर्षित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल में दक्षिणी कुमाऊँ वर्त के मंडल अध्यक्ष चन्द्र शेखर जोशी ने एक भेंट में हमारे संवाददाता को बताया।

सहायक वन कर्मचारी संघ संयुक्त मंत्री कुमाऊं अशोक नेगी की अध्यक्षता में आपातकालीन मिटिग विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत के पदाधिकारियों के साथ की गई।
जिसमें तराई केंद्रीय वन प्रभाग, वन सुरक्षा दल पर तस्करों द्वारा किए गया जानलेवा हमला की घोर निन्दा की गई ।तथा निर्णय लिया गया ।कि एक सप्ताह के अन्दर अगर सभी नामजद अभियुक्तों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई तो दक्षिणी कुमाऊं व्रत द्वारा आन्दोलन, धरना प्रदर्शन, घेराव,भूख हड़ताल आदि चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
मिटिग में सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, मंत्री रणजीत सिंह थापा, भूमि संरक्षण वन प्रभाग अध्यक्ष जीवन कांडपाल, मंत्री गोविंद राम, भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत अध्यक्ष हेम चन्द्र कांडपाल, मंत्री राजन, अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर अध्यक्ष मुकेश शामिल रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!