भाजपाइयों ने महापुरूषों के मूर्ति एवं परिसरों की साफ-सफाई-धुलाई का चलाया अभियान

Support us By Sharing

हर -घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आगाज

भाजपाइयों ने महापुरुषों की मूर्ति एवं परिसरों की किया साफ सफाई

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर के जिला पदाधिकारियों ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुरवल सहनी के सरदार पटेल गार्डेन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल,बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, छत्रपति शाहूजी महाराज, गौतम बुद्ध आदि महापुरूषों के प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता व साफ़ सफाई धुलाई का अभियान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड , जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल,दीवान सिंह पटेल, पंकज सिंह आदि रहें। इसी प्रकार शंकरगढ़,जसरा, कौंधियारा, करछना आदि जगहों पर भी अभियान चलाया गया। तत्पश्चात महापुरूषों के प्रतिमाओं के ऊपर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!