23 से 27 सितंबर तक संयुक्त अभियान में 16 खनन वाहनों पर कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाले 26 वाहनों के चालान और 10 सीज
प्रयागराज। अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए खनन, राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स ने 23 से 27 सितंबर 2026 तक अलग-अलग तहसीलों में अभियान चलाकर कार्रवाई की।
यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के निर्देश पर की गई। टास्क फोर्स के अधिकारियों को खनन से जुड़े वाहनों की जांच कर बिना परिवहन प्रपत्र (रवन्ना), ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
खनन विभाग ने 16 वाहनों पर की कार्रवाई
संयुक्त अभियान के दौरान खनन विभाग ने कुल 16 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें 6 वाहनों को थाना मेजा और 3 वाहनों को जॉर्ज टाउन में सीज किया गया।
इसके अलावा 7 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।
बिना नंबर प्लेट 26 वाहनों के चालान
अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने बिना नंबर प्लेट वाले 26 वाहनों का चालान किया। वहीं, जांच में फर्जी नंबर प्लेट पाए जाने पर 10 वाहनों को विभिन्न थानों में सीज किया गया।
संयुक्त अभियान से अवैध परिवहन पर कार्रवाई
प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में खनन एवं परिवहन से जुड़े वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए इस तरह की जांच को प्रभावी बनाने पर जोर दिया है।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।