रामकेश मीना, विधायक, गंगापुर सिटी

Support us By Sharing

रामकेश मीना, विधायक, गंगापुर सिटी

MLA Ramkesh Meena: भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के उपनेता हैं। वे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार रह चुके हैं। वे राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के राजनेता हैं।रामकेश मीना का जन्म 15 अगस्त 1957 में हुआ। जोकि गंगापुर सिटी से वर्तमान में कौंग्रेस पार्टी से विधायक है। ये मूलत: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गाँव के रहने वाले है और एक किसान परिवार से आते है। यदि इनके स्वभाव की बात की जाये तो सादा जीवन जीने में ये विश्वास रखते है। ये एक सफल व्यवसायी भी है। गाँव और गंगापुर सिटी के अलावा इनका निवास स्थान जयपुर में भी है। रामकेश मीना राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी है। वर्तमान में ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। ये पूर्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य भी रह चुके हैं। इनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो इन्होंने 1982 में राजस्थान विश्वविद्यालय से इतिहास विषय से (MA) मास्टर डिग्री प्राप्त की। इनकी कार्यशैली इनके व्यक्तित्व को और लोगों से पृथक रखती है। हर व्यक्ति से सरलता से मिलना, उनसे साधारण लोगों की तरह बातें करना इनके सरल स्वभाव को दर्शाता है। लेकिन कई बातों को लेकर इनकी विचारधारा इन्हें और लोगों से अलग करती है। जो कहीं ना कंही लोगो को नागवार भी लगती है। कई बार इनके द्वारा कई मामलों में ऐसे बयान भी दिए गए है। जिससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों और खासकर गंगापुर शहर के लोगों के दिलों में गहरा घाव एक नासूर की तरह बना हुआ है। कई बार इन्हें लोगों पर गुस्सा होते भी देखा गया है और जैसा की कॉंग्रेस पार्टी की विचारधारा है, उसी के ओतप्रोत इनकी विचारधारा दिखाई देती है।

रामकेश मीना का चुनावी सफ़र 

2008 के विधानसभा चुनाव जीते

2008 के विधानसभा चुनाव में रामकेश मीना बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से पहली बार चुनाव लडे और गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने।

2013 के विधानसभा चुनाव

2013 के विधानसभा चुनाव में फिर से रामकेश मीना ने चुनावों में कौंग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के मानसिंह गुर्जर ने इन्हें 28375 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इस बार इन्हें हार से रूबरू होना पड़ा। जिसे गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इसे करारी शिकस्त कहा।

2013 के विधानसभा चुनाव में बड़े अन्तर से हारे

  • 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मानसिंह गुर्जर को कुल 54228 वोट मिले।
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में कौंग्रेस पार्टी के रामकेश मीना को कुल 25853 वोट मिले।
  • मानसिंह गुर्जर ने 28375 वोटों के बड़े अन्तर से रामकेश मीना को हराया।

2018 के विधानसभा चुनाव

  • 2018 के विधानसभा चुनाव में रामकेश मीना को कौंग्रेस पार्टी से टिकिट नहीं मिला और ये एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में आए।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राजेश अग्रवाल (पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल के पुत्र) को अपना प्रत्याशी बनाया।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मानसिंह गुर्जर प्रत्याशी रहे।

2018 के विधानसभा चुनाव में जीते

  • 2018 के विधानसभा चुनाव में कौंग्रेस पार्टी के रामकेश मीना को कुल 58744  वोट मिले।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मानसिंह गुर्जर को कुल 48678 वोट मिले।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव में रामकेश मीना ने मात्र 10,066 वोटों के अन्तर से मानसिंह गुर्जर को हराया।

2024 के विधानसभा चुनाव 

  • 2024 के विधानसभा चुनाव में रामकेश मीना कौंग्रेस पार्टी के टिकिट पर फिर चुवी मैदान में उतरे।
  • इस बार रामकेश मीणा के दो प्रतिद्वंदी मैदान में थे, एक तरफ जहाँ भाजपा के टिकिट पर मानसिंह गुर्जर मैदान में थे तो दूसरी और छोटेलाल सैनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे।
  • 2024 के विधानसभा चुनाव में रामकेश मीना ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को चारों खाने चित्त कर दिया और बड़ी जीत हांसिल की।
  • 2024 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मानसिंह गुर्जर को कुल 64189 वोट मिले और छोटेलाल सैनी निर्दलीय प्रत्याशी को 29679 वोट मिले।
  • 2024 के विधानसभा चुनाव में कौंग्रेस पार्टी के रामकेश मीना को कुल 83457 वोट मिले।
  • 2024 के विधानसभा चुनाव में रामकेश मीना ने भाजपा के मानसिंह गुर्जर को 19268 वोटों के बड़े अन्तर से हराया।

मजबूत पक्ष

  1. रामकेश मीना का एक तरफ मजबूत पक्ष देखा जाये तो ये खुद एसटी वर्ग से आते है और विधानसभा क्षेत्र का लगभग 60% एससी वर्ग इनके वोटर माने जाते है।
  2. यदि जिला बनाने की बात करें तो गंगापुर सिटी शहर के लगभग 60% वोटर गंगापुर सिटी को जिला बनाने का श्रेय रामकेश मीना को ही देते है।
  3. यदि गंगापुर सिटी में कुशालगढ़ के बाबा श्याम के मंदिर बनवाने की बात करें तो शहर के 30% लोग मंदिर बनवाने का श्रेय रामकेश मीना को देते नज़र आते है।
  4. गंगापुर सिटी जिला बनने के मामले में खुद विधायक रामकेश मीना ने कई जगहों पर अपने भाषणों में कहा है कि जिला बनाना मेरी अकेले की मेहनत नहीं है। इसमें जितने भी पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि रहे उनका ही पूरा योगदान है।
  5. रामकेश मीनाराज्निती के माहिर खिलाडी भी कहे जाते है।

रामकेश मीणा राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष भी है। 

Facebook : https://www.facebook.com/RamkeshMeenaINC
Twitter : https://twitter.com/Ramkeshmeenainc
Email : congressofficeggc@gmail.com

नोट: यहाँ गंगापुर सिटी की खास शख्सियत के बारे में जानकारी जुटाकर लिखने का प्रयास किया गया है। आखिर लोगों का इनके बारे में क्या कहना है। जिसके अन्तर्गत वर्तमान परिदृश्य में उनके बारे में लोग क्या कहतें है और क्या बोलते है..? यह लेख गंगापुर सिटी के निवासियों द्वारा कही गई और बताई गई बातों के आधार पर ही लिखा गया है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!