गौशालाओं की कमियां दूर कराएं पशु चिकित्सा अधिकारी सीडीओ


सीडीओ हर्षिका सिंह ने गौशालाओं में जियो टैगिंग, चारा, टीकाकरण और रजिस्टरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक में गौ संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गौशालाओं की कमियों का कराया जाए निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ संरक्षण को लेकर संवेदनशील हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

सीडीओ ने पशु चिकित्सा अधिकारियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने और वहां मिलने वाली कमियों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

गौवंश की जियो टैगिंग और चारे की व्यवस्था पर जोर

सीडीओ ने गौशालाओं में संरक्षित गौवंश की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, चोकर और साइनेज उपलब्ध रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि यदि हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पा रही है तो उसके स्थान पर साइलेज की व्यवस्था की जाए।

टीकाकरण और मूवमेंट रजिस्टर अनिवार्य

सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर और पशु टीकाकरण से संबंधित रजिस्टर तैयार कर नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशालाओं में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए ऐसे पौधों की भी समय से जियो टैगिंग कराने को कहा, जिनकी अभी तक टैगिंग नहीं हुई है।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *