महेश बचत एवं साख सहकारी समिति की 28वीं आमसभा सम्पन्न


वर्ष 2025-26 के लेखों का अनुमोदन और 2026-27 का बजट पारित, नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का अभिनंदन

भीलवाड़ा। महेश बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड, संजय कॉलोनी की 28वीं आमसभा कैलाश चंद्र मुंदड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय भवन में आयोजित हुई। आमसभा में वर्ष 2025-26 के लेखों का अनुमोदन किया गया और वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद नव निर्वाचित पार्षदों और माहेश्वरी समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया।

लेखों और बजट को सदस्यों की मंजूरी

समिति मंत्री श्याम सुंदर समदानी ने बताया कि आमसभा में समिति के वित्तीय कामकाज और आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा हुई। वर्ष 2025-26 के लेखों के अनुमोदन के साथ बजट से अधिक हुए व्यय की पुष्टि भी की गई।

निर्धारित एजेंडे के तहत पिछली साधारण सभा की कार्यवाही का विवरण समिति मंत्री ने सदन के समक्ष रखा। वर्ष 2025-26 के लेखों का विवरण कोषाध्यक्ष रतनलाल सामरिया तथा वर्ष 2026-27 के बजट का विवरण अशोक कुमार झंवर ने प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद सदस्यों ने दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दी।

अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों और पार्षदों का अभिनंदन

आमसभा के बाद समिति पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नव निर्वाचित महामंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमांचल उपसभापति कैलाश कोठारी तथा नगर निगम के उप महापौर राधेश्याम सोमानी का स्वागत-अभिनंदन किया।

नव निर्वाचित पार्षद बिलेश्वर डाड, ममता-सुभाष बाहेती एवं आभा-विजय लढ़ा का भी अभिनंदन किया गया।

विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान

इसी क्रम में सिंगोली श्याम धर्मशाला के अध्यक्ष संदीप पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल डाड सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया।

संजय कॉलोनी से नगर सभा के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत ओम प्रकाश गंदोडिया का भी अभिनंदन किया गया।

अंत में समिति उपाध्यक्ष जगदीश समदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और भोजन के लिए आमंत्रित किया।

समिति के सदस्य और गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में सत्यनारायण सोमानी, कैलाश डाड, बालमुकुन्द राठी, लक्ष्मीनारायण लढ़ा, रामराय गट्यानी, मुकेश काष्ट, गिरीराज कचोलिया, सुशील मरोटिया, केदार जागेटिया, दिनदयाल मारू, श्याम सुंदर नौलखा, श्यामलाल डाड, राजेंद्र बिड़ला, राजेंद्र पोरवाल, प्रहलाद भदादा, दिनेश मालीवाल, महावीर समदानी, पंकज पोरवाल और जगदीश जागा सहित अन्य गणमान्यजन एवं समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *