गंगापुर सिटी में 4 अक्टूबर को होगा ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह


विप्र फाउंडेशन आयोजित करेगा जिला स्तरीय समारोह, शिक्षा, खेल, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन ज़ोन 1-डी, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में समाज की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 4 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह दोपहर 12 बजे से ओसवाल चुंगी नाका स्थित विजय पैलेस में होगा।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

विप्र फाउंडेशन ज़ोन 1-डी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन समाज की युवा प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान का मंच देने के लिए कार्य कर रहा है। समारोह में शिक्षा, खेलकूद, संस्कृति, प्रशासनिक सेवाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इन उपलब्धियों पर मिलेगा सम्मान

सम्मान के लिए 1 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2026 के बीच हासिल की गई उपलब्धियों को पात्रता में शामिल किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता में कक्षा 8वीं में ए-ग्रेड, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक तथा स्नातक, स्नातकोत्तर, STC, B.Ed., B.P.Ed., MBA और MCA में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। इसके अलावा Ph.D. धारकों को भी शामिल किया गया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं और चयन की श्रेणी में NEET-UG, IIT-JEE, IAS, IFS, IRS, RAS, RJS, बैंक PO, CA, SSC, RPSC, NDA, CAT, MAT तथा विभिन्न सीधी भर्तियों में चयनित अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

वहीं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेलों के विजेता या उपविजेता, NCC ‘C’ प्रमाणपत्र धारक, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड तथा प्रशासन द्वारा सम्मानित प्रतिभाएं भी सम्मान के लिए पात्र होंगी।

इसके अलावा 1 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए राजकीय कर्मचारियों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।

1 अक्टूबर तक जमा करा सकेंगे प्रविष्टियां

विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी एवं युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा ने बताया कि प्रविष्टियां जमा कराने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रविष्टियां इन केंद्रों पर जमा कराई जा सकती हैं:

  • डी.एस. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नसिया कॉलोनी
  • कुहू इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नसिया कॉलोनी
  • खादी भण्डार, हीरालाल की मिल के सामने
  • केशव विद्या मंदिर, सैनिक नगर
  • शर्मा चिकित्सालय, अमरगढ़िया भवन, सालोदा रोड
  • ब्राह्मण समाज धर्मशाला, महूकलां
  • सिद्धि विनायक कम्प्यूटर, ईदगाह मोड़
  • तिवाड़ी गैस एजेंसी, सालोदा रोड
  • वेदान्त क्लासेज, उदेई मोड़

इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रति एवं मोबाइल नंबर के साथ प्रविष्टि व्हाट्सऐप नंबर 8385005280 पर भेजी जा सकती है।

समाजबंधुओं से समारोह में पहुंचने की अपील

आयोजन समिति ने समाजबंधुओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *