हिनौती पांडे गो आश्रय स्थल में फल व गुड़ खिलाकर मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव

Support us By Sharing

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र के लखनपुर ग्राम पंचायत के हिनौती पांडे गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बनी अस्थाई गोआश्रय स्थल में गोवंशों को चना गुड़ व फल खिलाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर युवा पत्रकार शिवम शुक्ला ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण को गायें बहुत प्रिय थीं। इस आयोजन से संदेश दिया गया कि गाय व गोवंश की रक्षा सभी का उत्तरदायित्व है। गाय का दुग्ध व गोमूत्र उपयोगी होता है। गाय का दूध संपूर्ण आहार है।‌ हिनौती पांडे गांव में ग्राम प्रधान रामजतन ने गोवंशों को गुड, और फल खिलाकर व माला पहनाकर जन्माष्टमी पर्व मनाया। क्षेत्र का यह गोशाला प्राकृतिक वातावरण में है। अस्थाई गो आश्रय स्थल में , गौवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। गाय के गोबर से मशीन द्वारा उपलें तैयार किया जा रहे हैं। जिससे आर्थिक लाभ भी हो रहा है। हमारा गाय से पुराना रिश्ता है। गाय को माँ का दर्जा दिया गया है। जिसके पौष्टिक दूध का सेवन शिशु से लेकर वृद्ध तक करते हैं। गोबर जैविक खेती के लिए काफी उपयोगी है, लेकिन वर्तमान समय में छुट्टा गोवंश ज्वलंत समस्या है। आम जनमानस व किसान छुट्टा गोवंश दोनों परेशान है, इस ज्वलंत समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है, क्योंकि कृषि के आधुनिकीकरण के कारण गौवंशों का उपयोग नहीं रह गया हैं। जिसके कारण छुट्टा गोवंश वर्तमान समय में ज्वलंत समस्या बनी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामजतन,पशु‌ डॉ० पुनीत कुमार, पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!