17,487 अभ्यर्थी होंगे शामिल, जिलाधिकारी ने नकलविहीन परीक्षा के लिए अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को एक सत्र में किया जाएगा। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 17,487 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने को कहा।
लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।