बारा तहसील में 1 अक्टूबर को किसानों की महापंचायत, एसडीएम को ज्ञापन


खाद, पानी, बिजली, आवारा पशु, खनन और प्रदूषण समेत समस्याओं को लेकर किसान जुटेंगे, समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रयागराज। यमुनानगर के बारा तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

महापंचायत के आयोजन को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी बारा को जिलाधिकारी प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बबलू दुबे और शनी शुक्ला के नेतृत्व में होगी पंचायत

किसान महापंचायत का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे और जिला अध्यक्ष शनी शुक्ला करेंगे। पंचायत की व्यवस्थाओं और आयोजन की देखरेख युवा मोर्चा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, जिला महासचिव अंकुश शुक्ला और यमुनानगर उपाध्यक्ष बबलू सिंह कर रहे हैं।

खाद, पानी और बिजली समेत कई समस्याओं का मुद्दा

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में खाद, पानी, बिजली, आवारा पशु, खनन, प्रदूषण और वन विभाग से जुड़ी सैकड़ों समस्याएं हैं। किसानों के अनुसार इन समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों से महापंचायत में पहुंचने की अपील

आयोजकों की ओर से जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त यमुनानगर, एलआईयू, एसडीएम बारा, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी बारा, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खनन विभाग के अधिकारियों से महापंचायत में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

सैकड़ों किसानों के जुटने का दावा

आयोजकों ने कहा कि महापंचायत में सैकड़ों किसान शामिल होंगे और क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उनका कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *