यमुना महारानी की दिव्य महा आरती में उमड़े श्रद्धालु

Support us By Sharing

 544 कमल फूलों से यमुना जी की पूजा अर्चना, वृंदावन में मनाया जा रहा, रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास का जन्म उत्सव

हलैना|श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के की ओर से श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में मनाया जा रहा544 वा आविर्भाव महोत्सव के अंतर्गत
यमुना महारानी की 544 कमल पुष्पों से पूजा अर्चना की गई और दिव्य आरती का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में संत और हरिदास संप्रदाय के अनुयाई तथा भगवान कृष्ण राधा के भक्त आदि शामिल हुए।साथ ही रसिक संत हरिदास जी महाराज,ब्रज के ठाकुर राधा रानी एवं भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा का नौका विहार कराया गया और 544 किलोग्राम गुलाब पुष्प यमुना की जलधारा में अर्पित किए गए। कार्यक्रम में ब्रज अंचल सहित राजस्थान,हरियाणा
, मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश,बिहार गुजरात आदि राज्यों के भक्त शामिल हुए साथ संयुक्त राज्य अमेरिका इंग्लैंड जापान, नेपाल
,भूटान आदि देश के नागरिक भी शामिल हुए। मथुरा वृंदावन नगर निगम उप मेयर मुकेश सारस्वत,
श्रीमद भगवत मंदिर के संस्थापक
आचार्य बद्रीश जी महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत श्रीकुंज बिहारी दास, महंत अचलदास,अनुराग शास्त्री, मनोज राजपूत, हरेंद्र सिंह, संजू खड़ोली, विष्णु मित्तल, पीयूष ,वैष्णो दास जी, सुमित अग्रवाल, डॉ .डी.डी. गर्ग उपस्थित रहे।महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया जिन्होंने ठाकुर बांके बिहारी को प्रकट किया रसिक सन्त हरिदास जी का सप्त दिवसीय हम रसिक संत उत्सव मनाया जा रहा है, जो 11 सितंबर तक मनाया जाएगा। 5 सितंबर से प्रतिदिन सुबह साय धार्मिक कार्यक्रमभजन संध्या संत सेवा गौ सेवा प्रसादी भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि परिक्रमा मार्ग के गोपाल खार स्थित राधा प्रसाद धाम में चल रहे स्वामी श्री हरिदास जू महाराज के 544 वे आविर्भाव महोत्सव के द्वितीय दिवस यमुना महारानी का 544 कमल पुष्पों से पूजन किया गया। कार्यक्रम को अध्यक्षता हरिदासिय पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के द्वारा को गई।
विस्तृत जानकारी देते हुए महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में स्वामी जी महाराज का आविर्भाव महोत्सव मनाया जाता है। जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते है। इस वर्ष उत्सव के द्वितीय दिवस गंगा जी वाले बाबा के सानिध्य और पूज्य गुरुदेव को अध्यक्षता में यमुना महारानी का पूजन अर्चन किया गया है। जिसमें सर्वप्रथम यमुना महारानी का दूध से अभिषेक किया गया है और साथ ही यमुना महारानी का 544 पुष्प कमलों से पूजन किया गया है। वही सभी भक्त परिकर के द्वारा यमुना जी में 544 दीपो को प्रवाहित कर दीपदान किया गया है। वही यमुना महारानी की धुना आरती और धूप आरती भी की गई है। वही अंत में 108 दीपो के द्वारा महारानी की महाआरती का भी आयोजन किया गया है। वही उन्होंने बताया कि उत्सव के हर दिन स्वामी जी का अलग अलग विधियों के माध्यम से भी अभिषेक किया जा रहा है। साथ ही आश्रम परिसर प्रतिदिन साधु और दिन दुखियो को सेवा एवम भोजन प्रसादी का भी आयोजन हो रहा है।
इस मौके पर महंत कुंज बिहारी दास, महंत अचल दास, विष्णु, आशुतोष, सुमित अग्रवाल, मुकेश, डॉक्टर डीडी गर्ग, बीना गर्ग, अनुराग शास्त्री, बाबा श्याम दास, राकेश, हरेंद्र सिंह, मनोज, पीयूष आदि मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!