विधायक ने किया राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक देवेंद्र यादव को सम्मानित

Support us By Sharing

डीग 16 सितंबर| राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पुराना बस स्टैंड डीग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीग कुम्हेर विधायक शैलेश दिगम्बर सिंह ने शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक देवेंन्द्र यादव जिलामन्त्री राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय को माला पहनाकर सम्मानित किया

उन्होंने कहा शिक्षक देवेंन्द्र यादव ने डीग जिले का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में गौरवान्वित किया है
विधायक ने कहा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है उन्हीने कहा शिक्षक कभी साधारण नही होता प्रलय और निर्माण उसकी गोद मे पलते हैं शिक्षक एक पीढी से दूसरी पीढ़ी को बौद्धिक परम्पराएँ एवम तकनीकी कौशल हस्तांतरित करने में मुख़्य भूमिका निभाते हैं और सभ्यता के प्रकाश को युगों तक प्रज्वलित रखते हैं उन्होंने कहा ऐसे अध्यापक बहुत कम मिलते हैं जो विद्यालय के साथ साथ अपने शहर और जिले का नाम रोशन कर शिक्षा और सामाजिक कार्यों में अलख जगाने का कार्य करते हैं उन्होंने कहा यह पुरस्कार जिले के लिये गौरव है अन्य शिक्षकों को भी अपने विद्यालय के प्रति इसी तरह प्रेरणा लेनी चाहिए गत स्वतंत्रता दिवस पर भी देवेंन्द्र यादव शिक्षक को जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया था
इस अवसर पर नगरपालिका के सभापति निरंजन टकसालिया पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा प्राचार्य मुकेश शर्मा महेंद्र बोहरा प्रदीप शर्मा पार्षद बीजेपी शहर अध्यक्ष अनिल एडवोकेट पार्षद राहुल लवानिया राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अनिल सीही पदमसिंह पार्षद दिनेश पचौरी दाऊ दयाल नसवारिया खेमचंद कोली प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार गंगाराम लवानिया नेहा शर्मा धर्मेंद्र सिंह पंकज सिंह कृतिका शर्मा रेखा अग्रवाल सुनीता कुमारी सीमा कुमारी उपस्थित रहे मंच का संचालन वीरेंद्र सिंह शारिरिक शिक्षक ने किया । स्थानीय प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया


Support us By Sharing
error: Content is protected !!