भाविप का गुरूवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर 21 सितम्बर। भारत विकास परिषद् की ओर से अपने दो राष्ट्रीय प्रकल्प का आयोजन किया गया।
सचिव राम प्रताप सिंह ने बताया कि इसके तहत 6 विद्यालयों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रकल्प प्रभारी सुनील जैन, चित्रा गर्ग, अंजू गोयल, मीना उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र शर्मा, हेमंत गर्ग कि देख रेख में परीक्षा का आयोजन हुआ।
इसी प्रकार केन्द्रीय विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन प्रकल्प प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता की देखरेख में किया गया। जिसमें हरी प्रसाद क्षेत्रीय सम्पर्क सदस्य ने गुरु वंदन का महत्व बताया। चित्रा गर्ग, दीपिका सिंह ने सभी को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, रत्नाकर गोयल ने भारत विकास परिषद् कि जानकारी दी। प्रिंसिपल राजेश्वर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!