महिला मोर्चा ने की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील


दौसा 6 नवम्बर। विधानसभा क्षेत्र दौसा से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए दौसा पहुंचे महिला मोर्चा के दल ने सुभाष कालोनी के वार्ड 16 में सघन जनसंपर्क कर आमजन से आगामाी उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु मिश्रा, वनिता जैमन, सुमन मीणा, महिमा शर्मा, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, गौरा देवी, चंद्रकांता हरितवाल सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  विनाश काले विपरीत बुद्धि बुरे कर्मों के कारण, पवित्र मति माताजी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now