सर्वसम्मति से हुए चुनाव में विनय लढ़ा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, पुलकित लखोटिया को फिर मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी, भवन निर्माण को प्राथमिकता देने का संकल्प
भीलवाड़ा।बापूनगर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव में युवाओं ने एक बार फिर विनय लढ़ा पर विश्वास जताते हुए उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। माहेश्वरी भवन, बापूनगर में सर्वसम्मति से संपन्न चुनाव में विनय लढ़ा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, पुलकित लखोटिया को पुनः मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और भवन निर्माण कार्य को गति देने का संकल्प लिया गया।
चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया
नगर माहेश्वरी युवा संगठन, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी रामकिशन सोनी, मुकेश अजमेरा, रामनिवास लढ़ा और अंकित कास्ट की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय लढ़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष लढ़ा ने सर्वसम्मति से पुलकित लखोटिया को पुनः मंत्री पद पर मनोनीत किया।
अंकित लखोटिया जिला प्रतिनिधि, अजय काबरा और अंशुल जैथलिया नगर प्रतिनिधि निर्वाचित
संगठन के चुनाव में सीए अंकित लखोटिया को जिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। वहीं, अजय काबरा और अंशुल जैथलिया नगर प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।
निर्वाचन के बाद युवा संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय लढ़ा एवं मंत्री पुलकित लखोटिया का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
भवन निर्माण को प्राथमिकता देने का संकल्प
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय लढ़ा ने सभी युवा साथियों से आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और सभी के सहयोग से भवन निर्माण के कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने संगठन की गतिविधियों को सक्रिय बनाने और युवाओं को साथ लेकर समाजहित में कार्य करने पर भी जोर दिया।
संगठन के सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंत्री कैलाश लखोटिया, जगदीश लढ़ा, ओम काबरा, सुशील नुवाल, पवन लाठी, अंकित काबरा, अतुल नुवाल एवं चंद्रप्रकाश अजमेरा सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।