सवाई माधोपुर पंचायत समिति चुनाव में AAP के 9 उम्मीदवार घोषित


आम आदमी पार्टी ने वार्ड 2 से 21 तक जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची, पंचायत स्तर पर जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

सवाई माधोपुर। आम आदमी पार्टी ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के आगामी चुनाव को लेकर अपने 9 अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर पंचायत समिति चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। जारी सूची में वार्ड संख्या 02, 04, 06, 10, 14, 15, 19, 20 और 21 के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इन 9 वार्डों से घोषित किए उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या 02 से मोजन्ता पति देवकिशन गुर्जर को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 04 से रामकल्याण पिता पूनिया मीना और वार्ड 06 से विद्या सागर पिता लखपत मीना को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसी तरह वार्ड 10 से फुलन्ता पति मुकेश गोस्वामी, वार्ड 14 से कांता देवी पति नरोतम जाट तथा वार्ड 15 से सीताराम पिता भोरया को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

वहीं वार्ड 19 से मुस्तकीम पति जाकिर खान, वार्ड 20 से रामकेश पिता मुरारी लाल मीना और वार्ड 21 से बरफी पति रामराज मीना को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी पार्टी

पार्टी ने सभी घोषित उम्मीदवारों से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने और आमजन के बीच जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया है।

आम आदमी पार्टी का लक्ष्य पंचायत स्तर पर जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। उम्मीदवारों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और स्थानीय जरूरतों को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच पहुंचने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *