इंदरगढ़ माता जागरण में झूमे श्रद्धालु, विशाल भंडारा और प्रसादी वितरण


इंदरगढ़ में माता बिजासन के जागरण के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन कर विशाल भंडारा, प्रसादी वितरण और कन्या भोज का आयोजन किया

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा।  मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात्रि गंगापुर वालों की धर्मशाला, इंदरगढ़ माता भवन, जिला बूंदी में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण के दौरान उपस्थित श्रद्धालु माता के भजनों पर भक्तिभाव से झूम उठे। देर रात शुरू हुआ जागरण प्रातः 5 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

भोर में ध्वजा यात्रा के साथ पहुंचे माता के दरबार

जागरण के उपरांत प्रातः 7 बजे सभी श्रद्धालु माता रानी की ध्वजा हाथों में लेकर माता के दरबार पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए, भोग-प्रसादी अर्पित की तथा अपने परिवार और देश की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

श्रद्धालुओं को वितरित की गई हलवा, चना, पूड़ी और सब्जी की प्रसादी

मंदिर के नीचे स्थित भवन में माता के दर्शनार्थ पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए हलवा, चना, पूड़ी और सब्जी की प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी वितरण में समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने श्रमदान करते हुए सेवा कार्य में सहयोग दिया।

प्रसादी वितरण में भक्त देवी चरण गर्ग, पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, अशोक करौली, वेद प्रकाश मंगल, कैलाश चंद, रामावतार, दिनेश करणपुर, योगेश गर्ग, राहुल अग्रवाल, अनुराग गर्ग, सुनील गर्ग, आलोक, राजू लाल, मनीष पीलोदा, वल्लभ प्रसाद, अमित मंडावरी, टीकम गुप्ता, मनोज गुप्ता, सतनारायण पटवारी, विमलेश कैटरर्स जयपुर, मनोहर लाल मच्छी पुरा, रमेश चंद्र, राकेश मीणा सहित समिति के अनेक सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर सहयोग किया।

कन्या भोज और विशाल भंडारे का भी हुआ आयोजन

समिति की ओर से धर्मशाला पहुंचकर कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

हर माह निकलती है यात्रा, श्रावण में होगा 108 मीटर लहरिया महोत्सव

समिति के महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि गंगापुर सिटी, करौली एवं आसपास के क्षेत्रों से माता के भक्त प्रत्येक माह यात्रा लेकर इंदरगढ़ पहुंचते हैं। इस दौरान भगवती जागरण के साथ भंडारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तीसरे माह माता रानी के दरबार में 108 मीटर लंबी चुनरी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार श्रावण मास में माता रानी को 108 मीटर लंबा लहरिया अर्पित कर लहरिया महोत्सव मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *