थड़ोली ग्राम पंचायत में सरपंच रामधन बैंसला ने संभाला पदभार


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया कार्यभार ग्रहण, बिना भेदभाव गांव के समग्र विकास का लिया संकल्प

सवाई माधोपुर। उपखंड बौंली की ग्राम पंचायत थड़ोली के नवनिर्वाचित सरपंच रामधन बैंसला ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

सभी मतदाताओं का जताया आभार

पदभार संभालने के बाद सरपंच रामधन बैंसला ने ग्राम पंचायत के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव के विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। गांव के हर वर्ग और प्रत्येक मोहल्ले को साथ लेकर समग्र विकास के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर उप सरपंच शान्ति देवी, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, जूनियर असिस्टेंट रामराज गुर्जर, पूर्व सरपंच कजोडी देवी, विरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, ब्रह्मप्रकाश, आशाराम, देवराज, शिवप्रकाश और सुनील सहित सभी वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *