मित्रपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डी देवी महावर से मिले विकास अधिकारी, दी शुभकामनाएं


बीडीओ योगेश कुमार मीना ने निडरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ राजकीय दायित्व निभाने की दी सलाह

मित्रपुरा। ग्राम पंचायत मित्रपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डी देवी महावर ने विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना से मुलाकात की। इस दौरान विकास अधिकारी ने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच को पंचायत के विकास और आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पुखराज महावर ने विकास अधिकारी का किया स्वागत

इस अवसर पर पुखराज महावर ने विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डी देवी महावर को उनके पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निडरता और निष्पक्षता से कार्य करने की दी सलाह

विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए सरपंच को अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि बिना किसी दबाव के निडरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ राजकीय कार्यों का निर्वहन किया जाए।

उन्होंने पंचायत क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करना आवश्यक है।

पंचायत के विकास के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प

इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डी देवी महावर ने पंचायत क्षेत्र के विकास और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प जताया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मीना मानपुर, हरकेश मीना नानतोड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

  • सवाई माधोपुर शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी चुनाव 24 नवंबर को गंगापुर सिटी में

Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *